दीपिका, रणवीर अपनी शादी के लिए इटली रवाना हुए (लीड-1)

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए। इनकी शादी अगले सप्ताह इटली के पिक्चर्सक्यू लेक कोमो में होगी।

दोनों अभिनेता यहां मुंबई हवाईअड्डे को छोड़ते हुए देखे गए। दीपिका हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर जाते वक्त हंसती हुई दिखाई दीं। वहीं रणवीर ने भीड़ की ओर देखते हुए हाथ हिलाया और इस प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने हाथ जोड़े।

उनके परिवार सदस्य भारी बैग के साथ हवाईअड्डे की ओर जाते देखे गए।

‘गोलियों की रासलीला : राम-लीला’ और ‘ बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री से ज्यादा ऑफ स्क्रीन प्यार पाने वाला यह प्रेमी जोड़ा 14-15 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय समारोह में शादी के बंधन में बंधेगा।

यह दोनों छह साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इन्होंने महीनों से चल रहे कयासों पर उस वक्त विराम लगा दिया जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीखों की घोषणा की।

शादी के बाद रणवीर और दीपिका इस महीने के अंत में भारत में रिसेप्शन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493