ब्रिटेन : भारतवंशी दुकानदार की हत्या के लिए पुलिस अधिकारी को जेल

लंदन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक दुकानदार की हत्या के लिए एक पुलिस अधिकारी को यहां 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अधिकारी ने गाड़ी चलाने के दौरान खतरनाक तरीके से टक्कर मारकर भारतवंशी दुकानदार को मार डाला था।

जैसन बैनिस्टर ने दिसंबर 2016 में वोल्वरहैंपटन में अपने वाहन से बलविंदर सिंह (59) को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। बाद में सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। बैनिस्टर अपने ड्यूटी के समय के बाद अपनी सेवा दे रहे थे।

बैनिस्टर (45) को इस टक्कर में मामूली चोटें आई थीं। उसे सितंबर में इस मामले में दोषी ठहराया गया था।

बीबीसी के मुताबिक, बर्मिघम क्राउन कोर्ट ने शुक्रवार को उसे 18 महीने कारावास की सजा सुनाई।

बैनिस्टर को मौजूदा समय में ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। स्टैफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि अब अदालत ने इस पर फैसला दे दिया है।

बैनिस्टर को तीन साल नौ महीने गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493