प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के 100 साल पर नेताओं की जमघट

पेरिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के 100 साल पूरे होने पर विश्व के दर्जनों नेता फ्रांस में रविवार को होने वाले एक औपचारिक समारोह में शिरकत करेंगे और 1914 से 1918 के बीच अपनी जान गंवा चुके लोगों को याद करेंगे।

सीएनएन के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार सुबह अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ अंतर्राष्ट्रीय युद्धविराम दिवस स्मरणोत्सव का नेतृत्व किया। यह समाधि पेरिस में आर्क डी ट्रौम्फ के नीचे स्थित है।

मैक्रों ने यहां पहुंचे गणमान्य अतिथियों के सामने एक भाषण दिया।

लाखों सैनिकों और नागरिकों ने इस युद्ध में जान गंवाई थी, जिसे ग्रेट वॉर के नाम से जाना जाने लगा। साथ ही इसमें लाखों लोग घायल भी हुए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस स्मरणोत्सव के लिए पेरिस में हैं। अमेरिका में भी इसे वेटरान्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। प्रथम विश्व युद्ध में करीब 117,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

इसके अलावा शाही परिवार, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रेंक वॉल्टर स्टीनमेयर भी वेस्टमिनस्टर अब्बे में नेशनल सर्विस ऑफ रिंबेंबरेंस में हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस बीच ऑस्ट्रेलिया और हॉन्ग कॉन्ग में भी इस दिन के लिए समारोह चल रहे हैं।

प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई, 1914 से 11 नवंबर, 1918 तक चला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493