रियल मेड्रिड के मिडफील्डर कैसेमीरो के टखने में चोट

मेड्रिड, 12 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के मिडफील्डर कैसेमीरो को रविवार रात सेल्टा वीगो के खिलाफ मैच में टखने में चोट लग गई।

मेड्रिड ने वीगो को मुकाबले में 4-2 से शिकस्त दी थी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कैसेमीरो मैच के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे और फिर उनका मेडिकल टेस्ट हुआ।

रियल ने एक बयान में कहा, “कैसेमीरो को दाएं टखने में चोट लगी है। उनकी जांच जारी रहेगी।”

मैच के 71वें मिनट में स्पेन के डिफेंडर नाचो फर्नाडेज भी चोटिल हुए। उन्हें दाएं घुटने में चोट लगी। हालांकि, क्लब ने यह नहीं बताया कि नाचो को ठीक होने में कितना समय लगेगा।

इस जीत के बाद रियल 20 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है जबकि सेल्टा 14 अंकों के साथ 14वें स्थान पर खिसक गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493