महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हुईं चेट्टी

सेंट लूसिया, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की विकेटकीपर-बल्लेबाज तृषा चेट्टी यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं। उन्हें पुरानी पीठ की चोट के उभरने के कारण टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है।

उनके स्थान पर 19 साल की फाये तुनीक्लीफे टीम के साथ जुड़ेंगी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने टीम के कोच हिल्टन मोरिंग के हवाले से लिखा है, “तृषा चेट्टी जैसी खिलाड़ी का बाहर होना टीम को अखरता है जो काफी मेहनत करने के बाद चोट से वापसी कर यहां आई थीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ऐसी चीज है जो वापस आई है और इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम उनके जल्दी स्वास्थय होने की दुआ करते हैं।”

कोच ने चेट्टी की विकल्प के बारे में कहा, “फाये, चेट्टी का स्थान लेने आ रही हैं। वह देश की उभरती हुई विकेटकीपर हैं। वह यहां की स्थितियों से वाकिफ हैं। वह पिछले दौरे पर हमारे साथ थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493