फ्रेंच लीग : मोनाका को पीएसजी ने 4-0 से मात दी, कवानी की हैट्रिक

मोनाको, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब मोनाको एफसी का खराब प्रदर्शन जारी है। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रविवार रात यहां लीग के 13वें दौर के मुकाबले में मोनाको को 4-0 से करारी शिकस्त दी। दिग्गज खिलाड़ी थिएरी हेनरी मोनाको के कोच हैं।

पीएसजी के लिए इस मैच में उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिन्सन कवानी ने शानदार हैट्रिक लगाई।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद पीएसजी 39 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है जबकि मोनाको महज सात अंकों के साथ 19वें पायदान पर बनी हुई है।

मैच की शुरुआत पीएसजी के लिए शानदार रही। चौथे मिनट में ही कवानी ने मेहमान टीम के लिए पहला गोल किया।

इसके छह मिनट बाद कवानी ने पीएसजी की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले हाफ में पीएसजी ने लागातर आक्रणम जारी रखा और मेजबान टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।

दूसरा हाफ में पीएसजी के ही नाम रहा। 53वें मिनट में कवानी अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की।

मैच के 64वें मिनट में पीएसजी को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर ब्राजील के फारवर्ड नेमार ने स्कोर 4-0 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493