दीपिका-रणवीर की शादी में प्रस्तुति देंगी हर्षदीप कौर

मिलान, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका हर्षदीप कौर इटली में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के शादी समारोह में अपनी रूहानी आवाज के जरिए चार चांद लगाएंगी।

शादी के जश्न में प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय गायिका हर्षदीप और संजोय दास सहित संगीत कलाकारों का एक समूह विवाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा है, जो खूबसूरत लेक कोमो में होगा।

संजोय ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “हम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खास अवसर के लिए मिलान पहुंच गए हैं। मैं हर्षदीप कौर, बॉबी पाठक और फिरोज खान के साथ प्रस्तुति दे रहा हूं।”

सुजोय ने बाद में इसे डिलीट कर दिया, क्योंकि शादी से जुड़े कार्यक्रमों को निजी रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।

‘हीर’, ‘दिलबरो’ जैसे गानों की गायिका हर्षदीप ने फ्लाइट से एक तस्वीर पोस्ट कर प्रशंसकों को समारोह में शामिल होने जाने का संकेत दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “एक बेहद खास अवसर के लिए खास जगह जा रही हूं। अरिदवरची? (अलविदा)”

दीपिका और रणवीर का वैवाहिक समारोह 14-15 नवंबर दो दिन होगा।

शादी के बाद दोनों सितारे बेंगलुरू में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493