प्रो कबड्डी लीग : मुंबा ने बेंगलुरू को दी मात

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। यू-मुंबा ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 के मैच में बेंगलुरु बुल्स को अपने घर एनएससीआई स्टेडियम में करीबी मुकाबले में 32-29 से हरा दिया।

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। यू-मुंबा ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 के मैच में बेंगलुरु बुल्स को अपने घर एनएससीआई स्टेडियम में करीबी मुकाबले में 32-29 से हरा दिया।

पहले हाफ में बुरी तरह से पिटने के बाद बेंगलुरू ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सकी।

पहले हाफ में मुंबई ने 17-6 की बढ़त ले ली थी। लग रहा था कि बेंगलुरू दूसरे हाफ में भी कमजोर साबित होगी, लेकिन मेहमान टीम ने अपना पूरा जोर लगाते हुए जीत की कोशिश की हालांकि वह करीब आकर जीत से महरूम रह गई।

दूसरे हाफ में शुरुआती तीन मिनट गुजर जाने के बाद कप्तान रोहित कुमार और पवन सेहरावत ने टीम का जिम्मा संभालते हुए वापसी कराने की कोशिश की।

बेंगलुरू ने 33वें मिनट तक स्कोर 20-28 कर दिया था। उसके पास आठ अंकों के अंतर को कम करने और मुंबई से आगे निकलने के लिए सात मिनट थे। 35वें मिनट तक बेंगलुरू ने दोनों टीमों के अंतर को चार अंकों तक ला दिया। वह मुंबई से 24-29 से पीछे थी।

मैच खत्म होने में एक मिनट का समय बचा था। बेंगलुरू के डिफेंस ने अबोफजल माघसोडलोउ की रेड को असफल करते हुए दो अंक लिए और फिर पवन ने अगली रेड पर एक अंक बटोरते हुए बेंगलुरू का स्कोर 29 कर दिया। हालांकि तीन अंकों का अंतर से वह फिर भी मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493