Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » मिलन लुथरिया करेंगे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का निर्देशन

मिलन लुथरिया करेंगे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का निर्देशन

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मिलन लुथरिया अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

नाडियावाला ग्रैडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हुए ट्वीट के मुताबिक, “एक बड़ी यात्रा शुरू होने जा रही है! अहान शेट्टी के डेब्यू के लिए एक और चरण। एनजीई परिवार में नए सदस्य मिलन लुथरिया का स्वागत है।”

लुथरिया ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘कच्चे धागे’ और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

अहान शेट्टी तेलुगू की हिट फिल्म ‘आरएक्स100’ की रीमेक से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

मिलन लुथरिया करेंगे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का निर्देशन Reviewed by on . मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मिलन लुथरिया अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।नाडियावाला ग्रैडसन एंटरटेनम मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मिलन लुथरिया अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।नाडियावाला ग्रैडसन एंटरटेनम Rating:
scroll to top