हिमालया ने अपना पहला ब्रांड कैम्पेन-‘खुश रहो, खुशहाल रहो’ लॉन्च किया

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी वेलनेस कंपनी-द हिमालया ड्रग कंपनी ने गुरुवार को अपना पहला ब्रांड कैम्पेन-‘खुश रहो, खुशहाल रहो’ लॉन्च किया। इस कैम्पेन का उद्देश्य ‘हर घर में वैलनेस, हर दिल में खुशी’ के संदेश को प्रचारित और प्रसारित करना है।

पिछले आठ दशकों में लाखों उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने के बाद हिमालया विज्ञान एवं शोध पर आधारित अपने हर्बल उत्पादों द्वारा ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समर्पित है।

द हिमालया ड्रग कंपनी के सीईओ फिलिप हेडन ने कहा, “आज हर्बल ब्रांड लोकप्रिय हो रहे हैं और ग्राहक हर्बल समाधानों को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। हिमालया अपने 500 से अधिक हर्बल उत्पादों के साथ उपभोगताओं का दिल जीतता आ रहा है। हिमालया ब्रांड के उद्देश्य को प्रदर्शित करने वाली हमारी पहली ब्रांड फिल्म का अनावरण करने में हमें गर्व हैं।”

यह कैम्पेन एड एजेंसी-चैप्टर फाईव द्वारा कॉन्सेप्चुअलाईज एवं क्रियान्वित किया गया है। चैप्टर फाईव के संस्थापक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, “टीम के रूप में हम इस अभियान के लिए बहुत उत्साहित हैं, जिसमें हिमालया की समस्या-समाधान की ईक्विटी का प्रतिपादन किया गया है। ब्रांड के फिल्म में समाहित विविध घटनाएं खुशी के संदेश का संचार करती हैं और प्रदर्शित करती हैं कि हिमालया विविध उत्पाद लोगों की जिंदगी और दिलों में किस प्रकार से खुशी लेकर आते हैं। इस फिल्म में प्रसन्नता के गाने, प्रसन्नता की परिस्थितियों, प्रसन्न लोगों और प्रसन्न संदेश द्वारा प्रसन्नता की खुशी मनाई गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493