श्रेया घोषाल ने वेब सीरीज के लिए गाया गाना

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों को कई यादगाग गाने देने वालीं गायिका श्रेया घोषाल ने अब एक वेब सीरीज के लिए गाना गाया है। उनका कहना है कि यह एक बहुत अच्छा अवसर रहा और उनका समय बहुत मजेदार तरीके से बीता।

श्रेया ने एएलटीबालाजी की आगामी वेब सीरिज ‘ब्रोकन’ के लिए गाना गया है, जिसमें विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी मुख्य भूमिका में हैं।

श्रेया ने गायक देव नेगी के साथ मिलकर ‘यह क्या हुआ’ गाना गाया है। इसे प्रसिद्ध गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। यह गाना कहानी को आगे ले जाता है, साथ ही इसे शो के

श्रेया ने एक बयान में कहा, “यह पहली बार है, जब मैंने वेब सीरिज के लिए गाना गाया है और इसे रिकॉर्ड करते वक्त मेरा समय मजेदार तरीके से बीता। यह एक बहुत ही सुंदर कंपोजिशन है, जिसमें पूर्ण रूप से किरदारों की कहानी पिरोई हुई है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे बेहद खूबसूरती से लिखा है। मुझे यह गाना बहुत पसंद आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493