रेमो की फिल्म में गाना कोरियोग्राफ करेंगे धर्मेश

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा ने डांसर धर्मेश येलांडे को अपनी आगामी नृत्य-आधारित फिल्म में एक गाना करने का मौका दिया है। इस फिल्म का संभावित शीर्षक ‘एबीसीडी 3’ है।

रेमो ने धर्मेश को यह ऑफर उनके स्टारप्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांसप्लस 4’ का एक प्रदर्शन देखने के बाद दिया।

रेमो ने एक बयान में कहा, “एक फिल्ममेकर के रूप में जब आप ऐसा कुछ देखते हैं तो एक कलाकार के लिए इज्जत कई गुणा बढ़ जाती है। जिस तरीके से धर्मेश और उनकी टीम ने उस एक्ट की संकल्पना की और उसे किया। वह अविश्वसनीय है! मैंने जो स्टेज पर देखा, वो अतुलनीय है और मैंने उन्हें मेरी अगली फिल्म में एक गाना कोरियोग्राफ करने को कहा।”

धर्मेश की रेमो के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वे ‘एबीसीडी – एनीवडी कैन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ कर चुके हैं। ‘एबीसीडी 3’ में वरुण धवन और कैटरीना कैफ होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493