गुलशन देवयाह ने सर्जरी के बाद भी की एक्शन दृश्यों की शूटिंग

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवयाह ने घुटने की सर्जरी के बाद भी वसन बाला की फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है।

गुलशन ने कहा कि उन्हें बेहद सावधानी रखनी पड़ी, क्योंकि इसमें बहुत जोखिम था।

गुलशन ने एक बयान में कहा, “फिल्म में मैं दो चरित्र निभा रहा हूं। इनमें से एक भूमिका काराटेका की है, जिसके लिए मुझे एक्शन करना था। सच्चाई यह है कि मैं तुरंत ही घुटने की सर्जरी से गुजरा हूं। मुझे बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनी थी, क्योंकि इसमें बहुत बड़ा जोखिम था।”

अभिनेता गुलशन ने फिल्म के लिए चार महीने तक हफ्ते के तीन दिन प्रशिक्षण लेने का काम किया। गुलशन की वसन बाला के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह बाला के साथ 2012 में अपराध थ्रिलर फिल्म ‘पेडलर्स’ में काम कर चुके हैं।

गुलशन ने कहा कि उन्होंने अपने कमजोर पैर से सब कुछ किया।

गुलशन ने कहा, “लात मारने से लेकर और खड़े होने व क्योकुशीन कराटे शैली तक में मैंने इस पैर का इस्तेमाल किया। यह प्रशिक्षकों व एक्शन कोरियोग्राफरों के लिए भी एक मुश्किल भरा काम था।”

गुलशन वर्तमान में ‘स्मोक’ वेब सीरीज में बिहारी गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493