‘पागलपंती’ में जॉन, इलियाना की कैमस्ट्रिी चौंका देगी : अनीस बज्मी

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी अगली फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग के लिए लोकेशन्स देखने के लिए लंदन जाने के लिए तैयार फिल्मकार अनीस बज्मी का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग नई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी कैमस्ट्रिी कमाल करेगी।

अनीस बज्मी ने ईमेल पर आईएएनएस से कहा, “जॉन ने बार-बार साबित किया है कि वह एक भरोसेमंद स्टार हैं और इलियाना ने अपनी पिछली फिल्मों में भी बहुत दिलचस्प कामकिया है। मैंने अपनी पिछली फिल्मों में उनके साथ अलग-अलग काम कर चुका हूं, लेकिन ‘पागलपंती’ के लिए दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये जोड़ी नई, असाधारण और आकर्षक है।”

इससे पहले इलियाना बज्मी के साथ ‘मुबारकां’ में काम कर चुकी हैं, जबकि जॉन का उन्होंने ‘वेलकम बैक’ में निर्देशन किया था।

‘पागलपंती’ की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी।

बज्मी ने कहा, “फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। मैं शूटिंग लोकेशन के लिए सही स्थान देखने के लिए कुछ दिनों में लंदन जा रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493