ऑडियो किताबें अब मेरा अगला जुनून : रसिका दुग्गल

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल का कहना है कि ऑडियो किताबें अब उनका अगला जुनून होंगी।

रसिका ने ऑडियो मंच ऑडिबल डॉट इन को अपनी आवाज दी है।

यह मंच शुक्रवार को देश में लॉन्च हुआ और यह भारत में कई भारतीय मूल कंटेंट के साथ काम करेगा। रसिका ने उपन्यासकार दुरजॉय दत्त द्वारा लिखित ऑडिबल मूल कहानी को अपनी आवाज दी है। यह शो ‘द लास्ट बॉय टू फॉल इन लव’ शीर्षक वाली प्यार भरी कहानी है।

रसिका ने एक बयान में कहा, “एक अभिनेता के रूप में जब आप दृश्य माध्यम पर काम करते हैं तो आपके पास किसी चीज की रचना के लिए बहुत सारे उपकरण होते हैं। लेकिन यहां आपके पास केवल आवाज है। एकांत में उस पर काम करना एक दिलचस्प चुनौती थी।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस हिस्से को रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया। ऑडियो बुक अब मेरा अगला जुनून होगी।”

फिलहाल रसिका अपनी आगामी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की रिलीज की तैयारी कर रही है, जिसमें वह पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाए गए किरदार काले भैया की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493