नेहा, अंगद के घर आई नन्हीं परी

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी ने जन्म लिया।

उनके प्रचारक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेहा ने रविवार को सुबह यहां महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।

नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “और यह नई शुरुआत। हम तीन।”

गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं।

अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, सभी अफवाहें सच हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493