नेशन्स लीग : इटली ने पुर्तगाल के साथ खेला गोलरहित ड्रॉ

सान सिरो (मिलान), 18 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मैच खेलकर पुर्तगाल ने नेशन्स लीग के सेमीफाइनल में स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस ड्रॉ मैच के साथ पुर्तगाल की टीम ने ग्रुप-ए3 में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

पुर्तगाल की टीम अब अपना सेमीफाइनल मैच घरेलू मैदान पर खेल सकती है। इस मैच में हालांकि, दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम के साथ शामिल नहीं थे।

जियोर्जियो चेलीनी ने इसके साथ ही इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए अपने 100 मैच पूरे कर लिए और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इटली के सातवें खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493