फिजी : सत्ताधारी पार्टी की आम चुनाव में जीत

सुवा, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फिजी के मौजूदा प्रधानमंत्री वोरीक बेनीमारामा के नेतृत्व में सत्ताधारी फिजीफर्स्ट पार्टी ने इस साल के आम चुनाव में जीत दर्ज कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को फिजी के चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, पार्टी 2018 के आम चुनाव परिणामों के आधिकारिक आंकड़ों में 227,241 वोटों के साथ शीर्ष पर है, जो इस देश के कुल वोटों का 50.02 प्रतिशत है।

सत्तारूढ़ दल को 27 संसदीय सीटें मिलेंगी और अगली सरकार बनाएगी।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (एसओडीईएलपीए) आधिकारिक आंकड़ों में 181,072 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कुल वोटों का 39.85 प्रतिशत है। इसे 21 संसदीय सीटें मिलेंगी।

नेशनल फेडरेशन पार्टी (एनएफपी)को 33,515 वोट मिले जो कुल वोटों का 7.38 प्रतिशत है। इसे 3 संसदीय सीटें मिलेंगी।

आम चुनावों में कुल 458,532 वोट पड़े। इनमें से वैध वोटों की कुल संख्या 454,335 रहीं जबकि 4,197 वोट अवैध रहे।

2018 के आम चुनाव के लिए पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 637,527 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493