मुझे नहीं पता व्हिटकर ने रूसी जांच की आलोचना की थी : ट्रंप

वॉशिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हाल ही में नियुक्त किए गए अंतरिम अटोर्नी जनरल मैट व्हिटकर द्वारा पूर्व में की गई रूसी जांच की आलोचना के बारे में नहीं जानते।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता। मैं नहीं जानता कि उन्होंने (व्हाइटकर) राबर्ट मुलर द्वारा की जा रही जांच के बारे में ऐसा कुछ कहा है।”

ट्रंप ने साथ ही कहा कि उन्हें नहीं लगता कि व्हिटकर द्वारा अगर कोई आलोचना की गई है तो उससे जांच पर कोई फर्क पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “व्हिटकर दक्ष राजनीतिज्ञ हैं। वह बेहद चतुर हैं और बेहद सम्मानीय व्यक्ति हैं। मैं सचमुच मानता हूं कि वह वही करेंगे जो सही है।”

ट्रंप ने साथ ही कहा कि रूसी जांच मामले में अंतरिम अटोर्नी जनरल जो भी फैसला लेंगे, उसमें वह हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493