यूरोपीय संघ में बंद हो सकती है ‘गूगल न्यूज’ सेवा

लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल यूरोपीय संघ (ईयू) में गूगल न्यूज सेवा को बंद कर सकती है। गूगल के मुताबिक अगर ईयू के सदस्य देशों में न्यूज स्टोरीज उपयोग करने के लिए प्रस्तावित लिंक टैक्स लागू होता है तो वह न्यूज सेवा बंद करने को बाध्य होगा।

‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संसद द्वारा 12 सितंबर को लाए गए नए कॉपीराइट निर्देशों में प्रौद्योगिकी कंपनियों को ऐसे कलाकारों और पत्रकारों को भुगतान करना अनिवार्य हो जाएगा, जिनसे उन्होंने काम लिया है।

बदले नियमों को प्रभाव में लाने के लिए प्रत्येक सदस्य देश को स्थानीय कानूनों का मसौदा तैयार करना होगा।

सर्च इंजन के न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड जिंग्रास ने द गार्जियन को बताया गूगल वर्तमान प्रस्तावों को लेकर वास्तव में चिंतित है जो नए खबर प्रकाशकों की छतिपूर्ति के लिए बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि गूगल न्यूज का भविष्य इसपर निर्भर है अगर ईयू नए कानूनों को बदलने की इच्छा दिखाती है।

उन्होंने कहा कि अंतिम नियम आने तक हम कोई निर्णय नहीं ले सकते।

यह पहली बार नहीं है जब गूगल को लिंक्स के लिए भुगतान कराने का प्रयास किया गया है। इससे पहले 2014 में स्पेन ने कानून पारित कर नई लिंक्स के लिए भुगतान के लिए कहा था।

तब गूगल ने स्पेन के उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं बंद करने करने का निर्णय लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493