शिकागो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में मर्सी हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर के पास सोमवार को गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शिकागो पुलिस विभाग के प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने कहा कि इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो गोली लगने से घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में है।
शिकागो पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को गोली मारी गई है।
dharmpath.com dharmpath