अब भी पुर्तगाल टीम के भविष्य का हिस्सा हैं रोनाल्डो : सांतोस

लिस्बन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल की फुटबाल टीम के मुख्य कोच फर्नादो सांतोस का कहना है कि स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब भी टीम के भविष्य का हिस्सा हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोच सांतोस ने हालांकि सीधे तौर पर 33 वर्षीय खिलाड़ी के भविष्य के बारे में टिप्पणी से इनकार कर दिया।

इस साल रूस में हुए विश्व कप टूर्नामेंट के बाद से रोनाल्डो को पुर्तगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस पर सांतोस ने पहले कहा था कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है, क्योंकि रोनाल्डो को रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल होने के बाद ब्रेक की जरूरत है।

रोनाल्डो ने नेशन्स लीग में पुर्तगाल टीम के मैचों से पहले और बाद में ट्विटर के जरिए अपने संदेश भेजे हैं। ऐसे में इसी का उदाहरण देते हुए सांतोस ने कहा कि अगर किसी को भी रोनाल्डो के टीम में शामिल न होने के कारण किसी भी प्रकार संदेह है, तो वह सोशल मीडिया के पोस्ट देख सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493