‘मौलिन रूज!’ 2019 में ब्रॉडवे में मंचन के लिए तैयार

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2001 में आई बाज लुहरमैन की फिल्म ‘मौलिन रूज !’ को काफी सराहना मिली थी। अब इसी नाम के नाटक ‘मौलिन रूज द म्यूजिकल’ का शानदार मंचन साल 2019 की गर्मियों में ब्रॉडवे शो के रूप में होगा।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अगले साल 25 जुलाई की रात को ‘मौलिन रूज द म्यूजिकल’ की ओपनिंग से पहले इसका प्रिव्यू 28 जून को होगा।

यह ब्रॉडवे शो एक बार फिर एक आदर्श लेखक की एक प्रेम कहानी पर फोकस करेगा।

इसमें काम करने वाले कलाकारों में केरन ओलिवो, आरोन ट्वीइट, डैनी बर्सटेन, सेहर एनगौजाह, टैम मुटु, रिकी रोजस और रॉबिन हर्डर शामिल हैं।

‘मौलिन रूज!’ का मंचन अल हर्शफेल्ड थिएटर में होगा, जहां फिलहाल ‘किंकी बूट्स’ का मंचन हो रहा है और सात अप्रैल 2019 को इसका मंचन बंद होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493