अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मददगार शख्स पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राजस्व विभाग ने सोमवार को ऐलान किया कि प्योंगयांग की कथित तौर पर अमेरिकी प्रतिबंध से बचने में मदद करने के लिए एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि रूस में जन्मे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक व्लादलेन एमटचेनसेव ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित वेलमुर मैनेजमेंट पीटीई.लिमिटेड (वेलमुर) कंपनी को प्रतिबंधों से बचने के तरीकों की सलाह दी थी।

वाशिंगटन ने 2017 में वेलमुर पर उत्तर कोरिया के लिए ईंधन तेल और गैसोइल खरीदने के आरोप में प्रतिबंध लगाया था।

अमेरिकी राजस्व मंत्री स्टीवन म्युनुचिन ने सोमवार को एक बयान में दावा किया कि प्योंगयांग माल और धन हासिल करने और उसके स्थानांतरण के लिए अपराधियों और अवैध लोगों की मदद पर निर्भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493