अवितेश को सही मायने में आदेश श्रीवास्तव की प्रतिभा मिली है : अमिताभ

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के पुत्र अवितेश को सही मायने में अपने पिता की प्रतिभा विरासत में मिली है। अमिताभ के आदेश श्रीवास्तव के साथ अच्छे संबंध थे।

अमिताभ ‘मैं हुआ तेरा’ गीत की लांचिंग के अवसर पर अवितेश श्रीवास्तव और उनकी अभिनेत्री मां विजेता पंडित के साथ सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं का उदाहरण पेश करते हुए अमिताभ ने कहा, “मेरे पिता ने एक बार उत्तराधिकार पर एक कविता लिखी थी, और उस कविता की एक पंक्ति वाकई मुझे पसंद है, जो कुछ इस तरह है – ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे’ और इस पंक्ति के उदाहरण अवितेश हैं, क्योंकि सही मायने में वह अपने पिता की प्रतिभा पाए हैं।”

अमिताभ ने कहा, बधाई अवितेश। उन्होंने कहा, “मैं अवितेश को उनकी नई यात्रा की शुभकामनाएं देता हूं और मैं महान म्यूजीशियंस का अभारी हूं, जिन्होंने अवितेश को इस स्तर पर लाने में अपने मन-मस्तिष्क और प्रतिभा को लगाया है। शानदार टीम के सहयोग बगैर आज की दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है और मुझे भरोसा है कि उनके योगदान दूर तक जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि आदेश श्रीवास्तव ने अमिताभ की बागबां, बाबुल और मेजर साब जैसी सफल फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493