ब्रिटिश धावक लेविने पर डोपिंग के कारण 4 साल का प्रतिबंध

लंदन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश धावक नाइजेल लेविने पर डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। यूके डोपिंग रोधी संस्था (यूकेएडी) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूकेएडी ने कहा कि लेविने पिछले साल लिए गए एक टेस्ट में डोपिंग के दोषी पाए गए हैं।

उनके ऊपर प्रतिबंध 13 दिसंबर 2017 से लागू होगा और 12 दिसंबर 2021 तक चलेगा।

लेविने ने 2014 में चार गुणा 400 मीटर यूरोपियन इंडोर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। वह इसी चैम्पियनशिप के 2012 संस्करण में रजत पदक विजेता थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493