मेंडोजा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बगैर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्जेटीना ने मेक्सिको के खिलाफ खेले गए एक दोस्ताना मैच में जीत हासिल की।
मेंडोजा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बगैर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्जेटीना ने मेक्सिको के खिलाफ खेले गए एक दोस्ताना मैच में जीत हासिल की।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात खेले गए इस मैच में माउरो इकार्डी और पाउलो डेबाला की ओर से किए गए गोल के दम पर अर्जेटीना ने मेक्सिको को 2-0 से हराया।
इकार्डी ने दूसरे मिनट में ही गोल कर अर्जेटीना का खाता खोला। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए टीम ने पहले हाफ का समापन किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा रखते हुए 87वें मिनट में डेबाला की ओर से किए गए गोल के दम पर अर्जेंटीना ने मेक्सिको के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर ली।
dharmpath.com dharmpath