प्यार पाने के लिए शारीरिक कष्ट झेलना ठीक नहीं : साराह सिल्वरमैन

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री साराह सिल्वरमैन ने कहा कि उन्हें यह देखकर हंसी आती है कि महिलाएं अपना प्यार हासिल करने के लिए ‘किस हद तक शारीरिक कष्ट झेलती हैं।’

साराह ने एनिमेटेड फिल्म ‘राल्फ ब्रेक्स द इंटरनेट’ के चरित्र वेनेलोपे वॉन शिवीट्ज के चरित्र को आवाज दी है। उन्होंने का कि वह महिलाओं से कहना चाहती हैं कि उन्हें प्यार पाने के लिए असहज होने की जरूरत नहीं है।

साराह ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, “डिज्नी राजकुमारी की सोच विकसित हुई है और इसमें बदलाव किया गया। डिज्नी ने चरित्र में प्रगति और समावेशी होने पर ध्यान दिया है और इसमें सकारात्मक बदलाव किए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493