दर्शकों को ‘ब्लू होल’ की कहानी दिखाएगा डिस्कवरी

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। एक विशेष शो ‘डिस्कवरी लाइव : इनटू द ब्लू होल’ ब्लू होल के रहस्यों और जानकारियों को दर्शकों को दिखाएगा।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। एक विशेष शो ‘डिस्कवरी लाइव : इनटू द ब्लू होल’ ब्लू होल के रहस्यों और जानकारियों को दर्शकों को दिखाएगा।

एक बयान में कहा गया कि दो घंटे के इस विशेष शो का प्रसारण तीन दिसंबर को डिस्कवरी पर होगा।

ईवीरपी मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोग्रामिंग व डिजिटल मीडिया के स्कॉट लेवर्स ने कहा, “विज्ञान और मनोरंजन के नाम पर नई तकनीक के साथ अज्ञात चीजों की खोज करने के साथ-साथ दुनिया की खोज करना हमेशा डिस्कवरी के डीएनए के केंद्र में रहा है। हम इतनी बड़ी खोज को लाने को लेकर रोमांचित हैं।”

ब्लू होल दुनिया भर में अपने क्रिस्टल साफ पानी और शार्क व समुद्री जीवन की बहुलता के लिए जाना जाता है।

ऑनबोर्ड खोजी टीम में व्यापारी/समाजसेवी रिचर्ड ब्रैंसन, अन्वेषक फैबियन कॉस्तेऊ और पायलट एरिका बर्गमैन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493