पेरिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियन फ्रांस ने यहां एक दोस्ताना मैच में उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम को 1-0 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोच ऑस्कर तवरेज की उरुग्वे टीम को लगातार चौथे दोस्ताना मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस को फीफा विश्वकप के बाद से अब तक केवल नीदरलैण्डस से ही शिकस्त खानी पड़ी है।
मेजबान फ्रांस के लिए एकमात्र गोल ओलिवर गिरौड ने 51वें मिनट में पेनल्टी पर दागा। फ्रांस की टीम की तरफ से उनका यह 33वां गोल था।
फ्रांस ने मैच में आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा लेकिन मेजबान टीम और कोई गोल नहीं कर पाई।
dharmpath.com dharmpath