पेरिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के स्टार फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे यहां उरुग्वे के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में अपना कंधा चोटिल करा बैठे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के एमबाप्पे मैच दौरान उरुग्वे के गोलकीपर मार्टिन काम्पाना के टकरा बैठे। पहले हाफ में वह गोल करने का एक शानदार मौका गंवा बैठे थे।
फ्रांस के कोच दिदियर डेशचाम्प ने कहा, “उनके कंधे में चोट है। वह मैदान पर बहुत ही खतरनाक तरीके से गिर गए थे और अब उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ रहना होगा।”
विश्व चैम्पियन फ्रांस ने दोस्ताना मैच में उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम को 1-0 से मात दी।
इस जीत के बावजूद फ्रांस की टीम यूईएएफए नेशंस लीग के फाइनल में पहुंचने में विफल रही है। टीम ग्रुप-ए में नीदरलैण्डस के बाद दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath