इस्लामाबाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम स्वात में बुधवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक जिले स्वात के आर्कोट गांव में विस्फोट उस वक्त हुआ जब बच्चे एक मोर्टार खोल के साथ खेल रहे थे।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब बच्चों ने जिंदा मोर्टार खोल को खिलौना समझकर एक दूसरे की ओर फेंकना शुरू किया।
पुलिस ने कहा कि मोर्टार को एक अज्ञात स्थान से दागा गया था, जो अपना निशाना चूक गया और उसमें विस्फोट नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath