लखनऊ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। उभरती हुई गोल्फ खिलाड़ी तवेशा मलिक ने हीरो महिला पेशेवर टूर के लखनऊ चरण के पहले दिन बुधवार को पार-70 का स्कोर कर दिना का अंत पहले स्थान के साथ किया।
पाल्मस गोल्फ क्लब पर खेले जा रहे इस चरण में तवेशा ने पहले दिन दो बर्डी और दो बोगी लगाईं।
दूसरे स्थान पर स्मृति मेहरा हैं जो तवेशा से एक शॉट पीछे हैं। तीसरे स्थान पर गुरसिमर बाडवाल हैं जिन्होंने 74 का स्कोर किया।
स्मृति ने मध्यांतर तक अच्छा खेल खेला और वन अंडर 33 के साथ अच्छी स्थिति में थीं लेकिन मध्यांतर के बाद वह लय भटक गईं और तीन बोगी खेल बैठीं। आखिरी नौ होल पर वह सिर्फ एक ही बर्डी लगा पाईं।
तीसरे स्थान पर रहने वाली गुरसिमर को दिन की अपनी पहली बर्डी हासिल करने के लिए 16 होल का खेल खेलना पड़ा। 17वें होल पर वह अपनी पहली बर्डी लगाने में सफल रहीं।
अमनदीप द्राल, रिद्धिमा दिलावरी और नेहा त्रिपाठी 75 के कुल स्कोर के सामने संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath