‘माइंड द मल्होत्राज’ से जुड़े मिनी, साइरस

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिनी माथुर और साइरस साहूकार को कॉमेडी सीरीज ‘माइंड द मल्होत्राज’ के लिए अनुबंधित किया गया है।

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिनी माथुर और साइरस साहूकार को कॉमेडी सीरीज ‘माइंड द मल्होत्राज’ के लिए अनुबंधित किया गया है।

यह इजरायली कॉमेडी शो ‘ला फैमिग्लिया’ पर आधारित है।

मिनी शो में शेफाली के किरदार में हैं और साइरस ऋषभ के किरदार में हैं। आनंदिता पगनिस, निक्की शर्मा और योहान मल्होत्रा शो में उनके बच्चों की भूमिका में होंगे।

मिनी ने एक बयान में कहा, “मैंने शेफाली के किरदार के साथ तुरंत ही जड़ाव महसूस किया और जिस तरीके से एप्लॉज एंटरटेनमेंट और साहिल संघा इस प्ले को देख रहे थे, उससे मुझे पूरा यकीन हो गया कि यह मेरे लिए बेहतरीन शो होगा।”

उन्होंेने कहा कि ‘माइंड द मल्होत्राज’ एक ऐसा शो है जो आपको हंसाएगा।

वहीं, शो के बारे में साइरस ने कहा कि वह हास्य से भरपूर शो का हिस्सा बनने के लिए बेताब थे।

आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंटेंट स्टूडियो एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

साहिल संघा इस शो का सह निर्देशन अजय भुयन के साथ मिलकर कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493