रूस की खुफिया सैन्य एजेंसी के प्रमुख का निधन

मॉस्को, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की खुफिया सैन्य एजेंसी जीआरयू के प्रमुख जनरल इगोर कोरोबोव का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने समाचार एजेंसी टीएएसएस को बताया, “रशियन आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय के प्रमुख और जनरल स्टाफ के उप प्रमुख इगोर कोरोबोव का गंभीर बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया।”

कोरोबोव का जन्म तीन नवंबर 1956 को हुआ था। वे सेना से 1973 में जुड़े थे।

कोरोबोव खुफिया सैन्य एजेंसी में 1985 से काम कर रहे थे और मुख्य निदेशालय में कई पदों पर रहे।

सेना में अपने कार्यकाल के दौरान कोरोबोव ने कई पुरस्कार और मेडल जीते।

2016 में उन्हें राष्ट्रपति की आज्ञा से जीआरयू के प्रमुख और रूसी सशस्त्र बल के उपप्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया।

जीआरयू रूसी सेना की खुफिया इकाई है, जो अंतर्राष्ट्रीय खुफिया अभियानों को अंजाम देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493