गुलजार, पंकज उधास अल्बम के लिए एक साथ आए

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गजल गायक पंकज उधास ने नई अल्बम की लॉन्च के लिए अनुभवी गीतकार एवं कवि गुलजार से हाथ मिलाया है।

इस अल्बम में छह रोमांटिक गजल शामिल हैं।

यह अल्बम उधास और गुलजार के बीच पहला कोलेबोरेशन होगा।

पंकज उधास इसके जरिए युवा पीढ़ी का दिल जीतना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,”गजलों में श्रोताओं को जादुई दुनिया में ले जाने की क्षमता है। मैंने पिछले कुछ वर्षो में देखा है कि युवा पीढ़ी गजलों और सार्थक संगीत की जबरदस्त प्रशंसक है।”

उन्होंने कहा, “गुलजार साहब और मेरी नई अल्बम में ऐसे गाने हैं, जो निश्चित रूप से युवाओं और बुजुर्गो का दिल जीतेंगे।”

दिग्गज गुलजार के बारे में उधास ने कहा, “मैं तब से गुलजार साहब के काम का प्रशंसक हूं जब उन्होंने फिल्म ‘बंदिनी’ का ‘मोरा गोरा रंग’ लिखा था।”

यह अल्बम दिसंबर में हंगामा म्यूजिक पर जारी होगी। इसका शीर्षक अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493