बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में कश्यप, समीर

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप और समीर वर्मा ने गुरुवार को सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कश्यप ने इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल को मात दी।

कश्यप ने फिरमान को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 9-21, 22-20, 21-8 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना थाईलैंड के सिथ्थिकोम थम्मासानी से होगा।

इसके अलावा, एक अन्य मुकाबले में समीर ने चीन के झाओ जुनपेंग को सीधे गेमों में 22-20, 21-17 से मात दी और अंतिम-8 में जगह बनाई, जहां उनकी भिड़ंत एक अन्य चीनी खिलाड़ी झोउ जेकी से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493