आलिया भट्ट उबर ईट्स की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी मंच उबर ईट्स ने अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना ब्रेंड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। भारत पहला ऐसा देश है जहां कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

आलिया ने एक बयान में कहा, “मेरे कामकाजी घंटे और योजनाएं बदलती रहती हैं। इसलिए जो मेरी तमन्ना रहती है कि मुझे जो भी चाहिए वह आजादी/लचीलापन एक बटन पर उपलब्ध हो। यह चमत्कार जैसा प्रतीत होता है। मैं उबर ईट्स जैसे एक युवा, नवाचार और ओजस्वी ब्रांड के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।”

उबर ईट्स इंडिया एवं दक्षिण एशिया के प्रमुख भाविक राठौड़ ने कहा कि आलिया लाखों भारतीयों की प्रेरणास्त्रोत हैं और वे उन्हें ब्रांड के साथ जोड़कर काफी उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493