बैडमिंटन : दहात्सु इंडोनेशिया मास्टर 2019 की तैयारी शुरू

जकार्ता, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दहात्सु इंडोनेशिया मास्टर समिति ने देश में होने वाले आगामी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है।

दहात्सु इंडोनेशिया मास्टर समिति के प्रमुख अकमद बुडिहाजरे ने गुरुवार को कहा कि यह टूर्नामेंट विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) वर्ल्ड टूर सुपर-500 का हिस्सा है। इसका आयोजन अगले साल 22 से 27 जनवरी तक राजधानी जकार्ता के इस्तोरा सेनायन में होना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 3,50,000 अमेरिकी डॉलर है।

बुडिहाजरे ने कहा, “दो महीने पहले ही टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी गई थी।”

इस वर्ष 23 से 28 जनवरी तक खेले गए दहात्सु इंडोनेशिया मास्टर में मेजबान देश के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते थे।

एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग ने पुरुष एकल में जबकि केविन संजया सुकामुल्जो और मार्कस फर्नाल्डी गिडेओन की जोड़ी ने पुरुष युगल में स्वर्ण अपने नाम किया था।

इसके अलावा इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने रजत पदक पर भी कब्जा जमाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493