प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा को हराकर गुजरात शीर्ष पर

अहमदाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सचिन के शानदार 10 अंकों की मदद से गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को हरियाणा स्टीलर्स को 40-31 से हराकर जोन-ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने वाली गुजरात की इस सीजन में 14 मैचों में यह 10वीं जीत है। टीम के अब 58 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में छह टीमों की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

हरियाणा को 14 मैचों में नौवीं शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम 26 अंकों के साथ जोन-ए में पांचवें नंबर पर है।

द एरेना बाई ट्रांस्टाडिया में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में गुजरात की टीम 21-15 से आगे थी। मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज कर ली।

अहमदाबाद लेग के इस आखिरी मैच में विजेता गुजरात की ओर से सचिन के अलावा महेंद्र राजपूत ने छह और प्रवेश भैंसवाल तथा के प्रापंजन ने पांच-पांच अंक बटोरे। टीम ने रेड से 20, टैकल से 15, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक अपने नाम किया।

हरियाणा के लिए कप्तान मोनू गोयत ने 10 और विकास कंडोला ने छह अंक लिए। टीम को रेड से 20, टैकल से सात और चार अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493