एलजी वॉटर प्यूरिफायर अब हार्ट केयर फाउंडेशन से प्रमाणित

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भारत में वॉटर प्यूरिफायर्स की प्यूरिकेयर रेंज लांच की है। इसे हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऐसे वॉटर प्यूरिफायर के रूप में प्रमाणित किया गया है, जो स्वास्थ्य हितैषी पीने योग्य पानी (फिल्टर करने, पानी का संरक्षण करने और रखरखाव करने) के सभी मानदंडों को पूरा करता है।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी और बताया कि एलजी वॉटर प्यूरिफायर में स्टेनलेस स्टील स्टोरेज टैंक भी है, जिससे पानी में जीवाणुओं और शैवाल के विकास में कमी आती है और पानी सुरक्षित रहता है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम की वान ने कहा, “पीने का साफ और स्वच्छ पानी सभी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है। एलजी वॉटर प्यूरिफायर अच्छे तरीके और मजबूती से पानी को फिल्टर कर उसका संरक्षण करता है और रखरखाव की तकनीक से पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराता है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया से मिला प्रमाणन ‘हेल्थ फ्रेंडली ड्रिंकेबल वाटर’ के साधन के तौर पर एलजी वॉटर प्यूरिफायर की पुष्टि करता है।”

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, “हमने एलजी वॉटर प्यूरिफायर का परीक्षण किया है। इसका अनोखा स्टेनलेस स्टील स्टोरेज टैंक और 5 चरणों का आरओ फिल्ट्रेशन पानी को पीने के काबिल बनाता है। शुद्ध हवा और पानी जैसे मुद्दों पर दीर्घकालिक जनजागरूकता अभियान चलाने में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया एलजी के साथ आगे भी निश्चित रूप से सहयोग करेगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493