लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां वेस्ट ने अपने मेकअप ब्रांड केकेडब्ल्यू ब्यूटी का पहला मस्कारा लॉन्च किया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, यह मस्कारा केकेडब्ल्यू ब्रांड के ‘ग्लैम बाइबिल स्मोकी वॉल्यूम 1’ सेट का हिस्सा है, जिसमें शामिल किए गए मेकअप उत्पादों से किम की सिग्नेचर लुक पाई जा सकती है।
बयान के मुताबिक, किम ने कहा, “यह मेरी सभी सौंदर्य आवश्यकताओं के लिए विशेष है, मैं चाहती हूं कि मेरी पसंदीदा लुक रिक्रिएट करने के लिए जरूरी मेकअप उत्पाद हर किसी को प्राप्त हो।”
dharmpath.com dharmpath