मेड्रिड, 24 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमीओने ने एफसी बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले गोलकीपर जान ओब्लाक की प्रशंसा की।
एटलेटिको 23 अंकों के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है। वे बार्सिलोना से एक अंक पीछे है।
समाचर एजेंसी एफे के अनुसार, सिमीओने ने क्लब प्रबंधन से कहा कि ओब्लाक का करार बढ़ाया जाए ताकि वह लंबे समय तक टीम के साथ बने रहे। एटलेटिको के गोलकीपर का करार 2021 में समाप्त हो रहा है।
सिमीओने ने कहा, “मैं जानता हूं कि क्लब ओब्लाक को टीम में रखने के लिए काम कर रहा है। हमने इस सप्ताह उनसे बात की और वह इस बारे में नश्चित हैं कि वह क्या चाहते हैं।”
अपने अनुबंध के बारे में बात करते हुए सिमीओने ने कहा कि एटलेटिको के सीईओ एंजर गिल मारिन ने उनसे बात की है और क्लब उनके करार को भी बढ़ाना चाहता है।
सिमीओने ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं पहले दिन जब क्लब में आया था उससे ज्यदा ऊर्जा अभी महसूस कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath