सीरिया में निगरानी चौकियां बनाने की अमेरिकी योजना के खिलाफ तुर्की

अंकारा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की ने कहा है कि वह अमेरिका की सीरिया में निगरानी चौकियों को बनाने की योजना को लेकर असहज है।

तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने शनिवार को बताया कि उन्होंने यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेयरमैन जोसेफ डनफोर्ड से कनाडा में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि यह योजना द्विपक्षीय संबंधों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव डालेगी।

सरकार संचालित एनादोलू एजेंसी ने अकार के हवाले से कहा, “अमेरिकी कदम इस क्षेत्र में जटिल स्थिति को और भी जटिल बना देगा।”

अकार ने कहा कि तुर्की सशस्त्र बल सीमापार से होने वाले खतरों समेत देश के समक्ष उत्पन्न सभी खतरों से देश की रक्षा करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।

उन्होंने अमेरिका के सहयोगी दलों से शीघ्र से शीघ्र पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) से अपने संबंध तोड़ने का आह्रान किया जिसके कारण तुर्की और अमेरिका के संबंधों में तनाव आ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493