एरियाना ग्रांडे ने प्रशंसक को लताड़ लगाई

लॉस एंजेलिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे ने एक प्रशंसक को लताड़ लगाई है जिसने उन पर अपने दिवंगत प्रेमी व रैपर मैक मिलर की मौत का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

लॉस एंजेलिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे ने एक प्रशंसक को लताड़ लगाई है जिसने उन पर अपने दिवंगत प्रेमी व रैपर मैक मिलर की मौत का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

‘यूएसएटुडे डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, द ‘थैंक यू, नेक्स्ट’ की गायिका ने मैक के निधन के बाद उनकी याद में पिछले साल 2017 में साथ मनाए थैंक्सगिविंग की फेसबुक मेमरी साझा की थी। लेकिन इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने लिखा कि वह मैक के निधन का फायदा उठा रही हैं।

एरियाना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “आप बहुत याद आते हो।”

इस श्रद्धांजलि पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “वह स्थिति को भुना रही हैं।”

इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए एरियाना ग्रांडे ने कहा, “मैं प्रार्थना करूंगी कि आपको कभी ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493