संसदीय चुनाव में हिस्सा लेंगे मुर्तजा

ढाका, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा अपने देश के संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुर्तजा को सत्तारूढ़ पार्टी आवामी लीग से नामांकन की पुष्टि मिल गई है। वह देश के 11वें संसदीय चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।

मुर्तजा अपने गृहनगर नराली-2 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव के लिए मतदान 30 दिसम्बर को होंगे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की है।

इस पोस्ट में मुर्तजा ने लिखा, “मुझे हमेशा से राजनीति में रुचि थी। मेरा हमेशा से मानना था कि हमारे देश में विकास राजनीति के बगैर संभव नहीं है। अब मेरे पास अपने देश के लिए कुछ करने का अवसर है। मुझे नहीं पता कि 2019 विश्व कप के बाद मेरे भविष्य में क्या होने वाला है। मेरा मानना है कि हर चीज सही समय पर होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493