एटीपी रैंकिंग : शीर्ष पर बरकरार जोकोविक

मेड्रिड, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की वैश्विक रैंकिंग के शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल दूसरे स्थान पर हैं।

स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं, वहीं जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

इस सप्ताह एटीपी की रैंकिंग में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो पांचवें स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन इस रैंकिंग में छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, जापान के केई निशिकोरी नौवें और अमेरिका के जॉन इसनेर 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493