वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव प्रचार के पूर्व प्रमुख पॉल मनाफोर्ट ने एफबीआई और विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर के कार्यालय से झूठ बोलकर न्याय विभाग के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है।
सीएनएन के मुताबिक, अभियोजकों ने तीन पृष्ठों के दस्तावेजों में कहा कि मनाफोर्ट ने समझौते का उल्लंघन करते हुए कई मसलों पर झूठ बोला है।
इस पर बचाव पक्ष और अभियोजक दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हैं।
दोनों पक्षों ने मामले को आगे बढ़ाने को कहा है।
विशेष अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह बाद में इस पर अधिक जानकारी का खुलासा करेंगे।
मनाफोर्ट को 14 सितंबर को षड्यंत्र रचने और गवाहों को प्रभावित करने का दोषी ठहराया गया था।
ट्रंप के प्रचार अभियान के पूर्व प्रमुख मनाफोर्ट नौ बार अभियोजकों से मिले हैं।
वह जून से वर्जीनिया की जेल में हैं।
dharmpath.com dharmpath