पाल्मेरास ने 10वीं बार जीता ब्राजील सेरी-ए खिताब

रियो डी जनेरियो, 27 नवंबर (आईएएनएस)। लुइस फेलिप स्कोलारी के मार्गदर्शन में पाल्मेरास क्लब ने ब्राजील सेरी-ए लीग में अपने 10वें खिताब पर कब्जा जमाया है।

पिछले तीन वर्षो में क्लब की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्कोलारी के लिए यह जीत घर वापसी की तरह है।

वाल्स्को डी गामा के खिलाफ खेले गए मैच में 27 वर्षीय डेवर्सन सिल्वा ने पाल्मेरास के लिए गोल किया था और इसके दम पर टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।

एक कोच के तौर पर स्कालोरी की वापसी के बाद से पाल्मेरास लीग के 22 मैचों में हारा नहीं है। वह तीसरी बार इस क्लब के कोच बने हैं।

कोच स्कालोरी ने कहा, “मेरे टीम में शामिल होने के बाद ड्रेसिंग रूम में काफी बड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। ग्रुप जानता ता कि मैं यहां एक लक्ष्य के साथ आया हूं। इससे अधिक और इससे कम की जरूरत नहीं थी।”

पाल्मेरास ब्राजील सेरी ए का सबसे सफल क्लब है। इसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सांतोस से अधिक बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493