‘बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया-2018’ 11 दिसंबर से

गुरुग्राम, 27 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माण मशीनरी, निर्माण सामग्री की मशीनों, खनन मशीनों और निर्माण वाहन उद्योग का अंतर्राष्ट्रीय कारोबार मेला ‘बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया 2018’ के पांचवें संस्करण का आयोजन यहां 11-14 दिसंबर को हुडा ग्राउंड्स में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 700 देशी-विदेशी आपूर्तिकर्ता, निर्माता, आयातक, डीलर, सेवा प्रदाता हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मैसे म्युनशेन इंटरनेशनल इस मेले का आयोजन इंडियन कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन और बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से कर रही है।

बयान में कहा गया कि उम्मीद की जा रही है कि बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया-2018 में 50 देशों से 40,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और 1,95,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कारोबार मेले में विनिर्माण उद्योग से जुड़ी चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा की जाएगी तथा पैनल चर्चाओं, जानकारीपूर्ण सत्रों एवं सेमिनारों के माध्यम से आधुनिक तकनीकों एवं आगामी रुझानों पर भी रोशनी डाली जाएगी।

कारोबार मेले के चौथे संस्करण में 30 देशों के 647 प्रदर्शकों और 32,644 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मेले का आयोजन 1,50,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया था।

‘इंडियन कंस्ट्रकशन इक्विपमेंट मार्केट बाई सेगमेंट, बाय प्रोडक्ट टाइप, कंपीटीशन फोरकास्ट एंड अपार्चुनिटीज वित्तवर्ष 2012-2014’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वित्तवर्ष 2018 से 2024 के बीच निर्माण उपकरण उद्योग का 6.8 फीसदी की दर से विकास होगा। इसके अलावा तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ते विदेशी निवेश एवं अनुकूलित उपकरणों की बढ़ती मांग के कारण आने वाले सालों में भारत में निर्माण उपकरणों की मांग बढ़ेगी।

बीसी एक्सपो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपिंदर सिंह ने कहा, “बुनियादी सुविधाओं, निर्माण एवं खनन क्षेत्र में निवेश के कारण भारतीय निर्माण उपकरण सेगमेंट देश का सबसे तेजी से विकसित होता क्षेत्र बन गया है। हमें उम्मीद है कि कारोबर मेला भारतीय बाजार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

मैसे म्युनशेन इंडिया प्रा.लि. के वाणिज्यिक निदेशक तुषार अलेकर ने कहा, “उद्योग जगत के रुझानों के बारे में जागरूकता बढ़ाना इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य है। हम उद्योग जगत के सभी हितधारकों को आमंत्रित करते हैं कि इस प्रदर्शनी में आकर सेक्टर के आधुनिक इनोवेशन्स से लाभान्वित हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493